Sunday, June 15, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

शादी करने के लिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को जीआरपी ने पकड़ा

बरेली। शादी करने के लिए घर से भागे नाबालिग प्रेमी युगल को जीआरपी ने बरेली जंक्शन पर दबोच लिया। सूचना मिली थी कि जंक्शन पर जिला गोंडा निवासी किशोर और किशोरी घर से भाग कर आए हैं। लड़की के परिजनों ने गोंडा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

लड़की का फोन नंबर ट्रेस करने पर बरेली जंक्शन लोकेशन दिखा रहा था। जिसके बाद बरेली जंक्शन जीआरपी को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। देर रात किशोर और किशोरी को प्लेटफार्म नंबर एक से बरामद कर परिजनों को सूचना दी गई।
शुक्रवार को लड़की के परिजन भी बरेली पहुंच गए। जीआरपी ने दोनो को रेलवे चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया है। चाइल्ड लाइन के सदस्य दोनों की काउंसलिंग कर रहे थे। लड़की ने बताया की वह किशोर से शादी करने के लिए घर से भागी थी।