गालीबाज भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कुंडली

मेरठ। श्रीकांत त्यागी के खिलाफ नोएडा में ही दो थानों में कुल नौ मुकदमें दर्ज हैं. ये केस किस साल दर्ज हुये और किन धाराओं के तहत दर्ज हैं यह देखते हैं.साल 2007 में श्रीकांत के खिलाफ पहला केस दर्ज किया गया था.

नोएडा थाना फेस- 2 पर दर्ज मुकदमें
1. 99/2007 (IPC 387)
2. 386/2007 (3/4 Gunda Act)
3. 634/2009 (147, 336, 427, 504 IPC & 7 कि० ला० एक्ट)
4. 635/2009 (147, 148, 336, 341, 427 IPC, 7 कि० ला० एक्ट & 2/3 क्षति निवारण अधिनियम)
5. 449/2015 (147, 323, 506 IPC)
6. 309/2020 (323, 504, 506, 307 IPC)
7. 329/2022 (354, 323, 504, 506, 447 IPC)
8. 335/2022 (419, 420, 482 IPC

नोएडा थाना सेक्टर 39 पर दर्ज मुकदमा
9. 514/2008 (323, 325, 506, 427, 308)

विकास दुबे बन गया है श्रीकांत त्यागी
श्रीकांत त्यागी के पैतृक गांव गाजियाबाद के सिहानी में परिवार वाले बेहद ही परेशान हैं. पुलिस लगातार गाजियाबाद के सिहानी गांव में दबिश दे रही है. वहीं श्रीकांत के ताऊ सुभाष त्यागी का कहना है कि इस मामले में श्रीकांत की ही गलती है. उसके ताऊ का कहना है कि उसी दिन सरेंडरकर देना चाहिए था. उसने गलत किया है महिला को धक्का नहीं देना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पुलिस बिल्कुल नहीं छोड़ेगी श्रीकांत विकास दुबे बन गया है.