LIVE Bihar Political Crisis: जेडीयू के नए गठबंधन में जाने की हो गई घोषणा; नीतीश बनाएंगे महागठबंधन की सरकार, तेजस्वी होंगे उपमुख्यमंत्री
नई सरकार के गठन के साथ ही दोनों गठबंधनों का रूप भी बदलेगा। नीतीश कुमार को मुकेश सहनी की वीआइपी ने भी समर्थन दे दिया है। जीतन राम मांझी पहले से ही नीतीश कुमार के साथ हैं। ऐसे में नीतीश के सहारे ये दोनों दल महागठबंधन का हिस्सा बनते दिख रहे हैं। महागठबंधन में पहले से ही आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल शामिल हैं। दूसरी तरफ बीजेपी अलग-थलग नजर आ रही है। हालांकि, पशुपति कुमार पारस ने बीजेपी के साथ एनडीए में बने रहने की बात कही है। अब दिलचस्प यह होगा कि चिराग के साथ पारस एक साथ एनडीए में कैसे सामंजस्य बैठाते हैं। चिराग खुद को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं।