Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

अख‍िलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- मैनपुरी माडल ने गुजरात माडल को फेल कर दिया

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव व सांसद डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह डिग्री कालेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सपा प्रमुख ने किसान सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया है। इस अवसर पर जसवंतनगर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। मैनपुरी लोकसभा सीट पर म‍िली प्रचंड जीत पर उनका आभार जताया जाएगा,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी बहुत लंबा सफर है, सरकार निर्दोष लोगों को व सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि जिस दिन आप लोग एलान कर देंगे समाजवादी पार्टी प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू कर देगी। उन्होंने जसवंतनगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि डिंपल यादव की जीत में क्षेत्र के लोगों ने बड़ा योगदान दिया।