उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन

हल्द्वानी। भाजपा, कांग्रेस समेत दूसरे राजनीतिक दलों की नीतियों से लड़ने और आम जन के दिलों में उतरने के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है।

संरक्षक मंडल में दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, बीडी रतूड़ी, नारायण सिंह जंतवाल, पुष्पेश त्रिपाठी और दिवान सिंह बिष्ट शामिल हैं। वहीं खड़क सिंह बगडवाल, आनंद प्रकाश जुयाल, डॉ. शक्ति शैल कपरवाण और देवेंद्र दत्त जोशी को केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। राजेंद्र सिंह बिष्ट को दोबारा से युवा प्रकोष्ठ केंद्रीय अध्यक्ष और गौरव रावत को युवा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।

केंद्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी ब्रह्मानंद डालाकोटी, किशन सिंह मेहता, ललित बिष्ट, सरिता पुरोहित, चौधरी बृज वीर सिंह, महेंद्र सिंह रावत, बहादुर सिंह रावत, शैलेश गुलेरी, जय प्रकाश उपाध्याय, सुनील ध्यानी, महेश मठपाल और प्रमिला रावत को सौंपी गई है।

वहीं, केंद्रीय महामंत्री के तौर पर टीम में सुशील उनियाल, विजय बौड़ाई, तुला सिंह तड़ियाल, बलवंत सिंह नेगी, मीनाक्षी घिल्डियाल, मोहन सिंह असवाल, रणजीत गड़ाकोटी, रमेश थलाल और जगत सिंह मेहता शामिल हैं। वहीं तेज सिंह कार्की केंद्रीय कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं।

नई टीम में मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शिव प्रसाद सेमवाल और मोहित डिमरी को मिली है। इसके साथ ही चंद्रशेखर कापड़ी को संसदीय बोर्ड, सुरेंद्र कुकरेती को अनुशासन समिति, पितृ शरण जोशी को उत्तराखंड राज्य आंदोलकारी समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।