भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन, नेता घरों पर नजरबंद

मुरादाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आव्हान पर भारत जोड़ो पदयात्रा के समर्थन में महानगर कांग्रेस कमेटी मुरादाबाद अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क पर एकत्रित हुए । उधर पुलिस प्रशासन ने महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को मंडी चौक उनके निवास स्थान पर नज़र बन्द कर लिया। इस सूचना पर अंबेडकर पार्क में पूर्व शहर अध्यक्ष असद मौलाई के नेतृत्व में अम्बेडकर पार्क से महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पद यात्रा निकालने की तैयारी की जिस पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ने पद यात्रा को रोक दिया कहा कि प्रशासन ने पद यात्रा निकालने की परमीशन नहीं दी है। जिस पर पूर्व शहर अध्यक्ष असद मौलाई ने विरोध प्रकट किया और नारेबाजी की। इसके बाद सभी महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा के निवास स्थान पर पहुंचे। सीओ कोतवाली सागर जैन जी ने धारा 144 का नोटिस अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को दिया और उन्हें रिहा किया। अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य देश में सांप्रदायिकता और धर्मनिरपेक्षता को जीवित रखने और देश की संस्कृति और सद्भाव से आम जनता को जोड़ने के लिए निकाली जा रही थी। देश की वर्तमान परिस्थितियां चिंताजनक है और इस समय में हम सब कांग्रेसी जन देश को एकजुट करने का काम करेंगे माननीय राहुल गांधी जी की 3570 किलोमीटर भारत जोड़ो पदयात्रा का यही उद्देश्य है। अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि शिघ्र ही विधिवत परमीशन लेकर भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली जाए। इसमें मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा,असद मौलाई, एड०आनन्द मोहन गुप्ता अनुराग शर्मा, मौहम्मद शमी, अफ़सर खान,मौ०शादान, गुड्डे भाई, आदिल खान, नावेद मंसूरी, पार्षद कमर सलीम, शमशेर खान, अतीक अहमद, कबीर अहमद, पार्षद शकील अंडा, अनमोल गुप्ता, गौतम श्रौतिय, अनिल गुर्जर, अफ़सर अंसारी, भारतीय परवेज़ इस्लाम, विजय मिश्रा, श्याम बाबू बाल्मीकि, पार्षद शमशेर अली, सफदर न्याजी,बब्बन अब्बासी, बब्बन खान, रेहान खान, जसवंत सिंह, शहजादे, अनवार हुसैन,रईस अहमद, सुलेमान ठेकेदार, श्रीमती परवीन, श्रीमती फात्मा, सुफियान खान,अरबाब खान, नाजिम परवेज़, रियाज़ हुसैन, समीर खान, दानिश कुरैशी,सोनी सैफी आदि ने भाग लिया।