नवरात्र पर देवी मंदिरों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मुरादाबाद /बरेली। आस्था के पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से हो गई है। मां दुर्गा सुख-समृद्धि लेकर इस बार हाथी पर सवार होकर आई हैं। घर-घर कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की आराधना शुरू हो गई। पूरे 9 दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना होगी। कोरोनाकाल के दो साल बाद शारदीय नवरात्र में माता के दर्शन भक्तों को होंगे। माता रानी हाथी पर सवार होकर आई हैं, और हाथी पर ही सवार होकर विदा होंगी। इस बार मां भगवती खास संयोगों में आई हैं।

बता दें सोमवार का दिन होने से नवरात्रि का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ गया है। इस बार मां भगवती की कृपा भक्तों पर खूब बरसेगी।यह दुर्लभ योग भक्तों के यहां धन धान्य- धन के भंडार भरेंगे। इसलिए इस बार शक्ति की आराधना अत्यंत मंगलकारी और पुण्यदायी रहेगी।

नौ दिनों तक मां की आराधना की जाएगी। शहर में माता रानी के मंदिर में सुबह पांच बजे से भक्तों की लंबी कतार देखी गई। माता की जयकारों, घण्टे से मन माता रानी के रंग में नजर आया। शहर के लालबाख स्थित मां काली मंदिर में रविवार से ही तैयारियां शुरू हो गई थी।