सेना भर्ती के लिए फर्जी तरीके से कागजात तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार।
मुजफ्फनगर। शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अर्पित विजयवर्गीय के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री कुलदीप कुमार एवं प्र0नि0 श्री संतोष त्यागी थाना सिविल लाईन के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.09.2022 को थाना सिविल लाईन पुलिस एवं आर्मी इंटेलिजेंस मेरठ की संयुक्त टीम द्वारा अग्निवीर सेना भर्ती में अभ्यर्थियों के फर्जी दस्तावेज बनाकर भर्ती दिखवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 04 अभियुक्तगण को कम्पनी बाग के पास बने ट्यूबवैल की पीछे से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, 01 मोबाइल, तथा 2.35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछ्ताछ का विवरणः-
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा ऐसे युवक जिनके कागजात पूरे नहीं है अथवा उम्र अधिक हो गयी है को तलाश कर उनके कागजात फर्जी तरीके से पूरे करके भर्ती दिखवाते है तथा 1.5 से 02 लाख रुपये लेते हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम व पताः-
1.सिकंदर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी मौ0 पट्टी कालू, ठिकौली थाना चांदीनगर जनपद बागपत।
2. अनुज चौधरी पुत्र केन्द्र सिंह निवासी ग्राम उदयपुर थाना सोनकपुर जनपद मुरादाबाद।
3. प्रशान्त चौधरी पुत्र मनवीर सिंह निवासी ग्राम मिठौली थाना हजरत गढी जनपद संभल।
4. हिमान्शू चौधरी पुत्र सतवीर सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगीः-
➡️02 मार्कशीट, 02 आधार कार्ड (फर्जी)।
➡️01 आर्मी भर्ती एप्लीकेशन फार्म।
➡️01 मार्कशीट, 01 आधार कार्ड, 01 परिचय पत्र (असली)।
➡️100 शीट मार्कशीट प्रिनंट करने वाला पेपर।
➡️01 ओप्पो मोबाईल(घटना में प्रयुक्त)
➡️2,35,000/-रुपये नकद।
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1. उ0नि0 श्री कौशल गुप्ता थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
2.उ0नि0 श्री योगेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
3. उ0नि0 श्री पवनदीप शर्मा थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
4. का0 1307 दिनेश बाना थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
5. का0 1057 विमल थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
6. का0 1068 देवेश कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।