महानगर अमन कमेटी की मीटिंग रहमत नगर यूसुफ कालोनी पर हुई संपन्न

मुरादाबाद : रविवार को महानगर अमन कमैटी की एक मीटिंग करूला रहमत नगर युसूफ कलोनी में संपन्न हुई , जिसमें महानगर अमन कमैटी के प्रदेश अध्यक्ष/ संस्थापक जियाउल हसन अंसारी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतहर अली,प्रदेश मीडिया प्रभारी आफताब आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर शमीम रज़ा, जिलाध्यक्ष शादाब कुरैशी, नगर अध्यक्ष बबलू वारसी, नगर उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी, विधानसभा 29 अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, सहित सभी पद अधिकारी मोजूद रहे मीटिंग में आने वाले दीपावली व गंगा स्नान के पावन पर्व पर कमेटी के सदस्यों द्वारा शान्ति व्यवस्था पुलिस प्रशासन का सहयोग एवम शरारती तत्वों पर पैनी निगाह रखने को लेकर चर्चा की गई ताकि आने वाला दीपावली का पर्व शान्ति एवम भाईचारे के साथ मनाया जा सके।

मीटिंग में सर्व सहमति से वकार अहमद को *महानगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया सभी पद अधिकारियों ने फूल माला नव नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष वकार अहमद का स्वागत किया गया।