मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे उन्होंने अब तक की गिनती में अपने प्रतिद्वंदी को काफी पीछे छोड़ दिया है। खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट रद्द हो गए. कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था.

 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर, दोनों में से किसी एक नेता को आज कांग्रेस की कमान मिलने जा रही है। करीब 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। वोटों की गिनती दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर सुबह 10 बजे से ही शुरू हो गई थी।

लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस पार्टी को आज अपना नया अध्यक्ष मिल जाएगा। करीब 24 साल बाद कांग्रेस में ऐसा होने जा रहा है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का सदस्य होगा। कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसमें 9500 से ज्यादा कांग्रेस के सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं और आज तय हो जाएगा कि इन दोनों नेताओं में से कांग्रेस की कमान किसको मिलेगी।

खड़गे को 7897 वोट मिले. वहीं, शशि थरूर को 1072 वोट मिले. जबकि 416 वोट रद्द हो गए. कुल 9385 नेताओं ने 17 अक्टूबर को वोट डाला था.