Wednesday, July 16, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

CB-CID अधिकारी ने कई जांचों के संबंध में ली जानकारी

बरेली। बरेली में गुरुवार को सीबीसीआईडी अधिकारी विजय कुमार गोपनीय जांच के संबंध में आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीबीसीआईडी में जो जांच चल रहीं हैं, उनकी समीक्षा करने के लिए उनका आज आना हुआ। उन्होंने बताया कि पुरानी अनुवर्ती कार्यवाही की भी जांच सन्तोषजनक पाई गई। उन्होंने सेक्टर के कार्य को बढ़िया बताया। जांच लेट होने पर उन्होंने कहा कि गहनता से जांच होने के कारण ऐसा होता रहता है। अभी 4 महत्वपूर्ण जांच चल रही हैं।