जैन श्वेतांबर मंदिर में मुमुक्षु बहन सर्मिष्ठा जैन ने दीक्षा अंगीकार की

मुरादाबाद। गुरु समुद्र की पुण्य भूमि मुरादाबाद नगर में श्री आत्मानंद जैन सभा के तत्वाधान में पंजाब केसरी जैनाचार्य विजय वल्लभ सूरि समुदाय के पूज्य गच्छाधिपति श्रुतभास्कर जैनाचार्य विजय धर्मधुरंधर जी महाराज, गणी धर्मरत्न विजय जी महाराज, पूज्य साध्वी श्री अमितगुणा श्री जी महाराज आदि साधु साध्वी मंडल के शुभ सानिध्य में दीक्षार्थी बहन सर्मिष्ठा जैन वर्षी दान का भव्य वर घोड़ा निकाला जिसमे परमात्मा की पालखी को फूलों से सजाया गया और सुंदर बग्गी में दीक्षा लेने वाली बहन सर्मिष्ठा ने वर्षीदान दिया। सकल श्री संघ के सदस्यों ने परमात्मा पारसनाथ भगवान की पालकी यात्रा में एवं वर्षी दान में नाचते गाते हुए उत्साह उमंग के साथ पालखी का स्वागत किया। बग्गी में धर्म के माता पिता प्रफुल जैन एवम अंजू जैन भी साथ रहे।

आज के साधर्मिक भक्ति के लाभार्थी डिप्टीलाल कोमल कुमार प्रफुल कुमार अश्विनी जैन परिवार द्वारा हुआ। भव्य शोभायात्रा वरघोड़ा श्री जैन मंदिर से प्रारंभ होकर के कमिश्नर ऑफिस से होते हुए कचहरी रोड होते हुए श्री सुमति नाथ जैन मंदिर में धर्म सभा में परिवर्तित हुआ धर्म सभा में पूज्य गुरुदेव ने दीक्षा के बारे में महत्व पूर्ण जानकारी दी एवं विजय तिलक की बोली द्वारा लाभ दिया गया। ऊषा जैन राजेंद्र कुमार जैन मुंबई वालों ने लाभ लिया और रात्रि में मुमुक्षु की विदाई समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ जिसमे मेरठ से पधारे ऋषि जैन द्वारा गीत संगीत की खूब रौनक लगाई गई।

श्री आत्मानंद जैन सभा की और से दीक्षार्थी बहन सर्मिष्ठा जैन का बहुमान हुआ।

बहन सर्मिष्ठा जैन के हाथों से जैन मन्दिर के बाहर सभी राहगीरों को अक्षत कंबल स्वेटर बरतन आदि वर्षी दान के रूप में वितरित किया गया।

इस समारोह में मुबई गुजरात राजस्थान पंजाब दिल्ली उत्तर प्रदेश आदि स्थानों से गुरु भक्त पधारे।