Zila Panchayat Adhyaksh पद पर BJP की उमीदवार निर्विरोध चुनी

Moradabad। Zila panchayat adhyaksh पद के चुनाव में मुरादाबाद से सपा-बसपा या किसी अन्य दल के द्वारा नामांकन नहीं कराया गया है। यहां केवल BJP की उम्मीदवार डॉ शेफाली सिंह द्वारा ही अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिसके चलते भाजपा की उम्मीदवार डॉ शेफाली सिंह ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है

दरअसल मुरादाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया। लेकिन BJP प्रत्याशी के अलावा किसी भी अन्य दल के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जबकि बसपा-11, सपा-10, भाजपा-9, निर्दलय-4, आप-1, AIMIM-1 सीट पर सदस्य है। भाजपा से ज्यादा सीट होने के बावजूद भी MORADABAD में सपा बसपा जीत हासिल नहीं कर पाई।

हालांकि मुरादाबाद जनपद को सपा का गढ़ माना जाता है लेकिन सपा अपने ही गढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव हार जाए तो सवाल उठना लाजमी बनता है कि बसपा-सपा की भाजपा से सीट ज्यादा होने के बावजूद भी उनके प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। इसके पीछे की बजाय पार्टी में गुटबाजी भी मानी जा रही है। उधर भाजपा की उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने पर जहां बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।