Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशदेशराज्य

काला दिवस मनाने वालों पर मुकदमा, गिरफ्तारी का अल्टीमेटम

एएमयू में छह दिसंबर को छात्रों द्वारा काला दिवस मनाए जाने के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा नेताओं के साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग लामबंद हो गए हैं।

अलीगढ़। हालांकि पुलिस ने इस मामले में काला दिवस मनाने वाले दो छात्रों व उनके अज्ञात साथियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।मगर विरोध में लामबंद हो रहे पक्ष ने डीएस कॉलेज में पंचायत कर अब गिरफ्तारी की आवाज बुलंद कर दी है। कहा है कि अगर पुलिस ने बात नहीं मानी तो मंगलवार को पांच हजार की भीड़ के साथ एसपी सिटी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इस दौरान कहा गया कि 72 घंटे का अल्टीमेटम इस मामले में दिया गया था। जिसमें कहा गया था कि अगर मुकदमा और गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह शौर्य दिवस मनाएंगे। इस पंचायत में चर्चा हुई कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किए जाने का तथ्य बताया गया है। मगर अभी गिरफ्तारी पर कोई बात नहीं हुई है।डीएस कॉलेज की बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, गिलहराज मंदिर के महंत कौशलनाथ, बजरंगबल के संयोजक गौरव शर्मा, अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय, आहुति के अध्यक्ष अशोक चौधरी, सामाजिक समता मंच के संयोजक बलदेव चौधरी सीटू, अखंड भारत हिन्दू सेना के संयोजक दीपक शर्मा आजाद, हिंदू जागरण मंच के मनोज कुमार, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पंकज आर्या, भाजयुमो महानगर कार्यसमिति सदस्य लोकेश नागर, छात्र नेता अमित चौधरी, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य आदित्य पंडित, छात्र नेता पुष्कर शर्मा, शिवांग तिवारी, गगन राहुल आदि मौजूद रहे।