Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बर्फीली हवा ने गिराया पारा, 2 ड‍िग्री पहुंचा पारा, दस वर्षों का र‍िकार्ड टूटा

यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, वाराणसी, बहराइच, कन्‍नौज, फतेहपुर, मैनपुरी, शामली में सुबह से कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाएं चल रही हैं। ज‍िससे पारा करीब सात से आठ ड‍िग्री ग‍िर गया है। यूपी के कई शहरों में तापमान दो डिग्री के करीब है। वहीं मौसम व‍िभाग ने अभी शीतलहर जारी रहने की चेतावनी दी है।लखनऊ समेत प्रदेशभर में अभी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलेगी। रविवार और सोमवार को शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, आगामी 11 जनवरी से मौसम में थोड़ा बदलाव होगा और धूप खिलने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12-14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा के कारण कानपुर में शुक्रवार रात पारे ने और गोता लगा दिया। दस वर्ष बाद सात जनवरी को शहर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। इसी तरह दिन का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। देर रात से सुबह तक गंगा के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की घनी चादर भी छाई रही और इसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा।