Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंदेशराजनीति

लोकसभा चुनाव के बाद अलग राज्य बनेगा पूर्वांचल, मुख्यमंत्री भी होगा नया

 

बलिया में ओपी राजभर का बड़ा दावा लोकसभा चुनाव में भले ही अभी कुछ समय बाकी हो लेकिन पूर्वांचल को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा दावा कर दिया है। राजभर का दावा है कि लोकसभा चुनाव में भले ही अभी कुछ समय बाकी हो लेकिन पूर्वांचल को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बड़ा दावा कर दिया है। राजभर का दावा है कि चुनाव के बाद पूर्वांचल अलग राज्य बनेगा।

इस दौरान राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। खुद के दल बदलू होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अखिलेश यादव खुद नौ बार दल बदल चुके हैं। दो बार बसपा, दो बार आरएलडी, दो बार कांग्रेस के अलावा निषाद पार्टी आदि दलों से गठबंधन कर चुके हैं। नौ बार अलग-अलग गठबंधन कर चुके सपा मुखिया को मेरे दो बार दल बदलने से परेशानी हो रही है।