Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

सरबती देवी धर्मशाला, पान दरीबा से निकली हरिनाम संकीर्तन पालकी शोभायात्रा

मुरादाबाद। इस्कॉन प्रचार समिति के तत्वावधान में सरबती देवी धर्मशाला, पान दरीबा से भगवान श्रीकृष्ण पालकी शोभायात्रा का शुभारम्भ इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष श्रीमन साक्षी गोपाल दास के कर कमलों से हुआ।

रथपर भगवान श्री राधा कृष्ण एवं जगद्गुरु श्रील प्रभुपाद जी के विग्रहों को विराजमान कर उनकी पूजा अर्चना की गई।

पालकी संकीर्तन शोभायात्रा पान दरीबा, मण्डी चौक, अमरोहा गेट, चौमुखा पुल, टाउन हाल, गंज बाजार, गुरहटटी, कम्पनी बाग होते हुए पीली कोठी कथा स्थल पर सम्पूर्ण हुई। संकीर्तन यात्रा में वैष्णव भक्तवृन्द हरे कृष्ण महामंत्र का सुन्दर गान करते हुए मुख्य बाजारों से नृत्य करते हुए निकले। नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा, आरती एवं जलपान से वैष्णव भक्तवृन्द का स्वागत किया।

यात्रा में कुरुक्षेत्र से सतपति प्रभु संकीर्तन मण्डल सहित, मुरादाबाद के वरिष्ठ कथा व्यास धीरशान्त दास अर्द्धमौनी, वैष्णव प्रिय प्रभु भी संकीर्तन में रहे।
व्यवस्था में अशोक सिक्का, दिनेश चन्द्रा, अजय गुप्ता, अतुल जौहरी, शशि अरोड़ा, अलका शर्मा, मीरा गुप्ता आदि सैकड़ों वैष्णव भक्त उपस्थित रहे।