मौलाना जाकिर अल्पसंख्यक कांग्रेस में प्रदेश प्रवक्ता बने

 

 

मुरादाबाद। मौलाना मौ. ज़ाकिर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के प्रदेश चेयरमैन द्वारा ग्राम सराय खजूर विधानसभा कांठ मुरादाबाद निवासी मौलाना मौ. ज़ाकिर को प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

 

अल्पसंख्यक कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मौलाना मोहम्मद जाकिर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मै पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का एवं मुख्य तौर पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गाँधी जी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी राज्यसभा सदस्य एवं अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी जी एवं प्रदेश चेयरमैन शाहनवाज़ आलम जी आभार व्यक्त करता हूँ।

 

ज्ञात हो कि मौलाना जाकिर ने विगत 2 अक्टूबर 2023 को मजलिस छोड़कर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ लखनऊ कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वॉइन की थी।

 

अल्पसंख्यक कांग्रेस उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने नवनियुक्त प्रदेश प्रवक्ता मौलाना जाकिर के निवास पर पहुंचकर बधाई दी।