Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंराज्यशिक्षा

प्लास्टिक के सामान से 5 मिनट मैं पेंसिल बनाना सिखाया

संभल : मिशन इंटरनेशनल एकेडमी में दिल्ली से आए आर्ट एंड क्राफ्ट उमेश राम (मैजिशियन) ने वार्षिक वेस्ट मटेरियल प्रदशनी सहभागिता की और वेस्ट मटेरियल से बनी सुंदर-सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया कलाकार ने पुराने कागजों से टेबल लैंप कैसे बनाया जाता है घर पर बच्चे हुए। प्लास्टिक के सामान से आप कैसे पेंसिल 5 मिनट में बॉक्स या पेंसिल स्टैंड बना सकते हैं। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने इस प्रदर्शनी को खूब सराहा।

वरिष्ठ समाजसेवी स्कूल मैनेजर श्री मुशीर खान तरीन ने अपने संदेश में कहा कि बच्चों को वेस्ट मटेरियल से नई-नई कलाकृतियां बनानी आनी चाहिए। अनुपयोगी वस्तुओं का उपयोग कर उसे एक नये रूप में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को रिसायक्लिंग कहते है। अनुपयोगी वस्तुओं जैसे डिस्पोजल की वस्तुयें, प्लास्टिक की वस्तुयें इन सभी को उपयोग में ला कर, इन्हें नया रूप देना ही रिसायक्लिंग है। इससे वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण जैसी परेशानियों से बचा जा सकता है।

हम कलाकार की कलाकृतियों की सराहना करते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर उमेश राम जब कभी भी इस संभल आएंगे तो हमारे यहां पर अपने इन कलाकृतियों का प्रदर्शन जरूर करेंगे स्कूल डायरेक्टर श्रीमती शबाना कौसर रिसायक्लिंग वस्तुओं में कई प्रकार के कागज, धातुये, प्लास्टिक, टायर, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक चीजें आती है। वनस्पति को खाद्ययुक्त बनाना और स्वाभाविक तरीके से सड़नशील वस्तुयें जैसे खाने की चीजें और बगीचे की ख़राब चीजों को भी इसी प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने इस प्रोग्राम को सराहा और बच्चों से कहा कि हमें इसी तरह से एक्टिविटी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे हमारे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास और एकाग्रता में वृद्धि हो। स्कूल प्रधानाचार्य श्री शाने रब ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को वेस्ट मटेरियल का सदुपयोग भी आना चाहिए

वरिष्ठ अध्यापिका परवीन ताज, फरहा दिबा, शब्नूर ज़ुल्फि, तंज़िम् कासमी, फैजान अली ज़िया उल्लाह खान, मामून खान,निहाल अख्तर, यासिर वकास, रागिब अंसारी, मोहसीना, रज़िया, बुशरा,साबिहा, रमशा, आयशा, ज़िकरा, आदिबा, लुबना, साइमा परवीन, रूही खान, समरींन, सामिया, नाज़िया,समेत समस्त अध्यापक गण मौजूद रहे।

मीडिया कोऑर्डिनेटर जुनैद इब्राहिम ने कार्यक्रम का संचालन और सभी का आभार व्यक्त किया।