Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशदेशराजनीतिराज्य

सपा ने यूपी विधानसभा से वॉक आउट किया

लखनऊ। यूपी विधानसभा के छोटे मानसून सत्र में बड़े हंगामे के आसार हैं। पहले दिन सोमवार को सपा ने सड़क पर बड़ा प्रदर्शन किया। आज मंगलवार को सपा ने यूपी विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

पहले दिन अखिलेश यादव ने पार्टी दफ्तर से अपने विधायकों के साथ पैदल मार्च किया। मगर, रास्ते में ही उन्हें पुलिस ने रोक दिया। लिहाजा वहीं बैठ कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने भी पार्टी दफ्तर से विधानसभा तक पैदल मार्च किया। RLD के 8 विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे धरना दिया। इसीलिए दूसरा दिन भी हंगामेदार रहने की उम्मीद जताई जा रही है। सपा ने पूरी तैयारी कर ली है। विपक्ष के कई दल भी उनके साथ हैं।