स्वर साधक संगम 75 घोष दलों के 3500 बच्चे लेंगे भाग
बरेली। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ब्रज प्रदेश की इकाई द्वारा बरेली, अलीगढ़, आगरा एवं बरेली मंडल में चलने वाले सरस्वती शिशु, मंदिर सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती बालिका विद्या मंदिरों की छात्र-छात्राओं के घोष का सामूहिक प्रदर्शन स्वर साधक संगम के नाम से पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम जीटी रोड एटा में 2 अक्टूबर 2022 को 3 बजे होगा।
विद्या भारती ब्रज प्रदेश के संगठन मंत्री हरी शंकर ने बताया कि विद्या भारती ब्रज प्रदेश के इतिहास में यह पहला ऐतिहासिक कार्यक्रम है, जिसमें 75 घोष दलों के 3500 बच्चे भाग लेंगे। एक दिवसीय स्वर साधक संगम में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री यतींद्र कुमार शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ .हरीश रौतेला
की उपस्थिति में संपूर्ण स्टेडियम विश्व गगन में फिर से गूंजे भारत माता की जय जय …के गीत से गूंज उठेगा। सभी रचनाएं भारतीय होंगी।