Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरें

दो अक्टूबर को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगी

मुरादाबाद स्टेशन पर दिल्ली दिशा के पैदल उपरिगामी पुल (FOB) के गर्डर रखे जाने हेतु दिनांक दो अक्टूबर को ट्रैफिक ब्लॉक के कारण ट्रेन संचालन प्रभावित रहेगी।

मुरादाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या एक तथा दो को जोड़ने वाले दिल्ली दिशा के पैदल उपरिगमी पुल के निर्माण हेतु गर्डर रखे जाने है। जिस कारण दिनांक 02.10.22 को ट्रैफिक एवम् पॉवर ब्लॉक लिया जायेगा। जिसके परिणामस्वरूप निम्न ट्रेन प्रभावित रहेंगी।

1. दिनांक 02.10.22 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15036 (काठगोदाम- दिल्ली), 15035 (दिल्ली – काठगोदाम), 25035 (मुरादाबाद – रामनगर), 25036 (रामनगर – मुरादाबाद) निरस्त रहेगी।

2. दिनांक 02.10.22 को गाड़ी संख्या 05331/05332(काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम) आंशिक रूप से मुरादाबाद से रामपुर के मध्य निरस्त रहेगी। यह गाड़ी काठगोदाम से रामपुर के मध्य चलेगी।

3. दिनांक 02.10.22 को गाड़ी संख्या 05333(रामनगर – मुरादाबाद) पिपलसाना तक चलेगी तथा मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी।

4. दिनांक 02.10.22 को गाड़ी संख्या 05367/05368 (मुरादाबाद -रामनगर-मुरादाबाद ) आंशिक रूप से मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य निरस्त रहेगी तथा पिपलसाना से रामनगर के मध्य चलेगी।

5. दिनांक 02.10.2022 को गाड़ी संख्या 05353 (मुरादाबाद – काशीपुर) पिपलसाना से चलेगी तथा मुरादाबाद से पिपलसाना के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

6. दिनांक 02.10.2022 को गाड़ी संख्या 12204 अमृतसर से 2 घंटे देरी से चलेगी।