अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह का समापन, विजेता हस्तशिल्पियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

मुरादाबाद: अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह के अन्तर्गत मुरादाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये गये, जिसके क्रम में आज कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आज सांय बजे अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में जिलाधिकारी द्वारा इकराम हुसैन नेशनल अबार्डी, महावीर सिंह नेशनल अबार्डी, चिरन्जी लाल यादव शिल्प गुरू द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की गयी।

उक्त प्रदर्शनी के अवलोकन उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने हेतु विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी तथा उन्हें हर सम्भव लाभ दिये जाने का भी आश्वासन दिया गया।

बैठक में इस वर्ष केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत हस्तशिल्पी चिरन्जीलाल यादव शिल्प गुरू, इकराम हुसैन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, महावीर सिंह राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, खूब सिंह याद राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता को जिलाधिकारी द्वारा लोई एवं शिल्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान हस्तशिल्पी नजाकत हुसैन, मौ अफनान, सरताज हुसैन, शान्ति प्रसाद यादव, जावेद अख्तर, इलियास साबरी, नोमान मंसूरी, सईद अहमद, शाहबुद्दीन, अनवार अब्बासी के अलावा धातु हस्तशिल्प सेवा केन्द्र के महाप्रबन्धक रविन्द्र कुमार शर्मा, एलडीएम के प्रतिनिधि गोविन्द अवस्थी आदि उपस्थित रहे।