Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशदिल्लीबिहारराज्य

मौसम विभाग चेतावनी: अगले 2 दिन उत्तर प्रदेश सहित इन राज्यों में छाएगा बहुत घना कोहरा

लखनऊ। उत्तर भारत में कोहरे ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ा रहा है, जिसकी वजह से विजिबिलिटी घट गई है। इसके चलते कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं।

उधर, न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आने की वजह से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे में घने से बहुत घना कोहरा छाने वाला है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान नॉर्मल के पास ही 7-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा और नॉर्थवेस्ट राजस्थान में शीतलहर की स्थिति बनी रही। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में भी घना कोहरा देखा गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अगलेतीन दिनों में घना कोहरा रहेगा। इसके अलावा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में भी दो से तीन दिनों तक घना कोहरा छाया रह सकता है। सर्दी पर राहत देते हुए मौसम विभाग नेबताया है कि नॉर्थवेस्ट इंडिया में अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा।