Tuesday, July 15, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंदेशराजनीतिराज्य

जनता की भावना को जोड़ने वाली भारत जोड़ो यात्रा: सलमान खुर्शीद

मुरादाबाद। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आने पर विशाल स्वगत करने की तैयारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने तेज कर दी है। पश्चिमी उप्र के जिलों की भागेदारी बढ़ाने के लिए सोमवार को वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिले का भ्रमण किया। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को जन-जन की यात्रा और जनता की भावना को जोड़ने वाली यात्रा बताते हुए बड़ी संख्या में शामिल होने के आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

याद रहे कि उत्तर प्रदेश में तीन जनवरी को यात्रा गाजियाबाद में लोनी बार्डर से प्रवेश करेगी। कांग्रेस ने प्रवेश के दौरान बड़ी तादाद में लोगों में शामिल करने की योजना बनाई है। तय किया गया है कि द्वारिका चौक पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। प्रदेश के लिए मात्र तीन दिन ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा रहेगी फिर वह हरियाणा व पंजाब होते हुए कश्मीर जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कोआर्डिनेटर भारत जोड़ो यात्रा सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस से लोग बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं और देश में कांग्रेस की हवा चलने लगी है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों से अधिक कार्यकर्ता गाजियाबाद पहुंचेंगे और प्रदेश में भारी भीड़ यात्रा में जुटेगी। इस मौके पर हाजी इकराम कुरैशी, अनूप दुबे, अफजल साबरी, अनुभव मल्होत्रा, हाजी रिजवान कुरैशी, पार्षद आरेफीन मदनी, आजम अंसारी, सचिन चौधरी, सलीम अख्तर, अजय सारस्वत सोनी, देशराज शर्मा, भयंकर सिंह बौद्ध, गयूर अंसारी, मौहतसीम मुख्तार, राजेंद्र वाल्मीकि, मुजम्मिल, एहसान खां, इस्तकार कुरैशी, इरशाद हुसैन, फिरोज खान, फातमा सैफी, नूरआलम, सैयद सलीम, दानिश सैफी, अतीक सैफी आदि शामिल रहे।