परसखेड़ा में पेंट फैक्ट्री में लगी आग

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परसाखेड़ा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पेंट फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से लाखों का नुकसान होने की संभावना बताई जा रही है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे परसाखेड़ा में एस वी पेंट फैक्ट्री में धुआं उठने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कुछ पल में आग ने विकराल रूप ले लिया।
फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर आईं और करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आईआईए के सदस्य विनय कुमार की फैक्ट्री में हादसा हुआ है। आईआईए के चैप्टर चेयरमैन तनुज भसीन सदस्यों के साथ मौके पर गए। उस समय तक फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं थे। आग लगने का कारण पता नही चला है। बरेली पुलिस के मुताबिक, स्थानीय पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा मौके पर पहुंचकर आग को बुझा दिया गया है। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।