बागेश्वर महाराज के समर्थन में उतरे मंत्री रघुराज सिंह

बागेश्वर धाम के बागेश्वर महाराज (धीरेंद्र शास्त्री) इन दिनों विवादों के घेरे में है, वही विवादों के चलते उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज का बड़ा बयान सामने आया है, बागेश्वर महाराज के समर्थन में उतरते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि मैं बागेश्वर महाराज का पूर्ण समर्थन करता हूं, उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज का मैं तन मन धन से समर्थक हूं, क्योंकि 26 वर्ष की आयु में ईश्वर ने उनको इतनी सद्बुद्धि और ज्ञान दे दिया है की आज पूरा देश उन्हें उनके नाम से जानता है, उन्होंने कहा कि कल मैं टीवी पर जगतगुरु रामभद्राचार्य को सुन रहा था उन्होंने भी कहा कि जो भी मेरा शिष्य कह रहा है वह सही कह रहा है, उन्होंने कहा कि बागेश्वर महाराज धर्म अन्याई है और धर्म का ध्वजा लहरा रहे हैं, उन्होंने कहा कि इसीलिए मैं उनका पुरजोर समर्थक हूं और हर तरह से उनका समर्थन करता हूं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान बागेश्वर महाराज को एक हजार वर्ष की आयु दे, क्योंकि भारत को हिंदू राष्ट्र बनेगा ही इसमें कहीं कोई शक नहीं है, वहीं राज्य मंत्री ठाकुर रघुराज सिंह द्वारा दिए गए इस बयान के बाद जिले में राजनीति गरमा गई है।