स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र का गौरव हैं…

मुरादाबाद। 74वे गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी नगर आलोक कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति सिंह, एसीएम फर्स्ट मनी अरोड़ा ने सेनानी भवन में पहुँच कर सर्वप्रथम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष एम के पूर्वी तथा संचालन धवल दीक्षित द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम अपर नगर जिलाधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने सेनानी परिवारो को स्वागत उदबोधन में कहा के क्रुरता और हत्याओं से रक्तरंजित अंग्रेजी शासन सिर्फ शोषण और बर्बरता पर आधारित था। ऐसे में उनके विरुद्ध खडे होकर स्वतंत्रता के लिये लडना सरल नहीं था, स्वतंत्रता सेनानी हमारे राष्ट्र का गौरव हैं और उनके परिवारों के मध्य इस सेनानी भवन में आकर मैं रोमांचित हूँ।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह 90 वर्ष की धर्मवती पत्नी स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण सिंह को सम्मानित करते हुये भावुक हो गये, उन्हें झुककर नमन किया। जिलाधिकारी ने कहा अंग्रेजी शासन के विरुद्ध उस काल में स्वतंत्रता के लिये लडना सरल नहीं था लेकिन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों में राष्ट्र को स्वतंत्र देखने का एक अदभुत जज्बा था। उन्होंने स्वयं की एवं अपने परिवारों की परवाह नहीं की और राष्ट्र सर्वोपरी के भाव से स्वतंत्रता हेतु स्वयं को समर्पित कर, क्रांतियाँ की, बलिदान दिये। क्योंकि वह इस राष्ट्र को स्वतंत्र देखना चाहते थे। कभी हमे लाल गेहूं खाना पडा था, लेकिन हम सबने देखा कोविड काल में जब विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई थी, तब भी किसी को राशन की कमी नहीं आई, हमने अपनी वैक्सीन बनाई और देश की इस प्रगति की नीव सेनानियों ने ही रखी थी। हम आपके सम्मान के लिये आये हैं और यह सम्मान आपका हक है। गणतंत्र दिवस पर समस्त सेनानियों का उनके परिवारों का अभिनंदन करते हैं।

इशरत उल्ला खान ने कार्यक्रम आयोजक जिला प्रशासन एवं कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अरविंद सिंह, गोपी कृष्ण, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राम राज सिंह आदि का विशेष आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्मानित सेनानी परिजन एम के पूर्वी, इशरत उल्ला खां, धवल दीक्षित, जितेंद्र गुप्ता, जुनेदउद्दीन, रईस अहमद, मोईनुद्दीन, तारा सिंह, संजय त्यागी, महेश चन्द्र त्यागी, विवेक दीक्षित, महेश चन्द्र शर्मा, राम निवास कत्याल, धर्मवती पत्नी लक्ष्मण सिंह, भारत भुषण, आरस्ता खानम, अजब सिंह, मौ.उमर, देशबन्धु सिंह, अशोक कुमार धीगडा, अरुण कुमार नागपाल, दामनी शखंधार, विश्व बन्धु विश्नोई, विनीत कुमार चौहान, नीलम सिंह, संजीव शर्मा, पूनम चौहान, वेद प्रकाश धींगरा, नाजिया परवीन, रईस उल कलाम, पियूष शर्मा, नरेश कुमार, महिपाल सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, राम सिंह, इश्तियाक अली, कुशल पाल सिंह, शुजाउद्दीन, श्री भगवान, विंध्या सिंह, नसीरुद्दीन, अमित कुमार शर्मा, नरेश मसीह, नेपाल सिंह, राम रूप शर्मा, बलदेव राज अरोड़ा, सायरा बानो, देवेंद्र सिंह सिसोदिया, ममता अग्रवाल, फुरकानी खुर्शीद, अथरूद्दीन, एम नवी शाह, मुजाहिद अली, अचल दीक्षित, आई सी गौतम, अनुभव बत्सल, मो आसिफ, परविंदर सिंह, मेघा गुप्ता आदि का सम्मान हुआ।