Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्राइमक्षेत्रीय ख़बरेंराज्य

अगर आपसे कोई मांगे सुविधा शुल्क, तो जाएं एंटी करप्शन थाना, कॉल करें या मेल

 

प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कराए जाने के एवज में यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी सुविधा शुल्क, रिश्वत, धनराशि, पारिश्रमिक की मांग करता है तो, कतई न दें, बल्कि दूरभाष नम्बर 9454402485 एवं ई-मेल aco-aligarh@up.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते अलीगढ़ में वर्ष 2022 के माह नवम्बर से भ्रष्टाचार निवारण थाना संचालित है। छेरत पुलिस लाइन में स्थापित एंटी करप्शन थाने के अंतर्गत अलीगढ़ मण्डल के चारो जिले अलीगढ़, हाथरस, एटा और का कासगंज आते हैं। अभी तक आगरा में स्थापित एंटी करप्शन इकाई द्वारा ही चारों जनपदों में कार्य किया जाता था।