देश आज हर बुराई के लिए कह रहा- भारत छोड़ो,’ पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन पर तंज

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी महागठबंधन ‘इंडिया’ पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और तुष्टिकरण की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इन बुरी ताकतों से भारत छोड़ने का आह्वान कर रहा है।

 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विपक्षी महागठबंधन ‘इंडिया’ पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और भ्रष्टाचार, वंशवाद की राजनीति और तुष्टिकरण की कड़ी आलोचना की।

 

उन्होंने कहा कि आज पूरा देश इन बुरी ताकतों से भारत छोड़ने का आह्वान कर रहा है। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के बाद बोल रहे थे।