PM मोदी कुछ देर बाद B-20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे

PM मोदी आज B20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे।आज दोपहर 12 बजे B20 इंडिया समिट को संबोधित करेंगे पीएम मोदी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

 

पीएम ने लिखा- यह प्लेटफॉर्म कारोबारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को एक साथ लाएगा। B20 सबसे महत्वपूर्ण G20 समूहों में से एक है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

 

B20 का अर्थ बिजनेस 20 है, जो ग्लोबल बिजनेस कम्यूनिटी के साथ ऑफिसियल G20 डॉयलाग फॉरम है। B20 को साल 2010 में बनाया गया था।

 

इससे पहले 25 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने B20 शिखर सम्मेलन को संबोधित किया थाजिसमें कई दिग्गज बिजनेसमैन शामिल हुए थे।