भारत में विदेशी पर्यटकों की पिछले साल के मुकाबले बढ़ी 106 प्रतिशत संख्या

 

 

भारत में इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले 106 प्रतिशत अधिक है। आधिकारिक सूत्रों द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जून 2022 के मुकाबले 2023 में इस दौरान विदेशी मुद्रा में भी वृद्धि हुई है।

 

 

भारत कोविड-19 महामारी के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है। इस साल जनवरी से जून तक आए विदेशी पर्यटकों की संख्या 43.80 लाख है जो 2022 में इस अवधि के दौरान आए पर्यटकों की संख्या (21.24 लाख) से 106 प्रतिशत अधिक है।

 

सूत्रों ने बताया कि जहां तक घरेलू पर्यटन का प्रश्न यह आंकड़ा 2021 में 67.7 करोड़ था और 2022 में बढ़कर 173.1 पहुंचा। जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि को लेकर 2022 में यह आंकड़ा 1.8 करोड़ से अधिक था जबकि 2023 में जनवरी से जून तक यह आंकड़ा 1.09 करोड़ पर पहुंच गया है।