भाजपा ने बिहार में चिराग, मांझी और कुशवाहा को दी जीत की जिम्मेदारी

 

 

लोकसभा चुनाव में कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, यह तय हो चुका है। भाजपा के एक सीनियर नेता ने कहा कि हम 30 से 36 सीटें जीतने का अनुमान लेकर चल रहे हैं। बिहार में भाजपा कई साझेदारों के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी में है।

 

इसी वजह से माना जा रहा था कि एकता तो आसान है, लेकिन सीटों का फॉर्मूला कैसे तय होगा। अब पार्टी उस पर भी आगे बढ़ती दिख रही है। उसने चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत सभी को साध लिया है। भाजपा के एक सीनियर नेता ने कहा कि हम 30 से 36 सीटें जीतने का अनुमान लेकर चल रहे हैं।

 

इसी के तहत हम अपनी उन सीटों पर लड़ेंगे, जिन पर पिछली बार बड़ी जीत मिली थी। हालांकि गठबंधन साझेदारी के रुख और अगले 6 महीनों की स्थितियों पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा। भाजपा के फिलहाल बिहार से 17 सांसद हैं और जेडीयू ने पिछली बार साथ मिलकर 13 सीटें जीत ली थीं।

 

हालांकि इस बार दोनों अलग हैं। ऐसे में भाजपा को ज्यादा सीटें किसी एक दल को नहीं देनी पड़ेंगी। मौजूदा जानकारी के मुताबिक भाजपा 30 से 31 सीटों पर लड़ेगी। इसके बाद बाकी बची 9 से 10 सीटों को लोजपा के गुटों में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी और मांझी के दल में बांट दिया जाएगा।