Wednesday, September 17, 2025
उत्तर प्रदेशक्षेत्रीय ख़बरेंस्वास्थय

नहरों की मरम्मत एवं साफ सफाई के कार्य का विधि विधान से किया शुभारंभ

मुरादाबाद। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष मा धर्मपाल सिंह द्वारा नेहरों व रजवाहों की मरम्मत और शिल्ट सफाई के कार्य का शुभारंभ किया गया।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष मा धर्मपाल सिंह विश्नोई ने ग्राम महमूदपुर रजवाहे पर रसूलपुर चौराहे के निकट विधि विधान से पूजन कर नारियल चढ़ाया और फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया। दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, एसडीओ योगेश चंद्र शर्मा, जेई सत्य प्रकाश एवं अन्य कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला गोरक्षा प्रमुख विकास कुमार शर्मा उपस्थित रहे। किसानों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष किसानों की मांग एवं सूखे की स्थिति के कारण समय सीमा के बाद भी 10 दिनों तक पानी की आपूर्ति होने के कारण सफाई में देरी हुई है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह से सभी नेहरों में जलापूर्ति प्रारंभ हो जाएगी।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सफाई की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान शिवराज सिंह, सौरभ विश्नोई, हरी राज सिंह, मुनिराज सिंह, प्रधान राजपाल सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।