इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर घमासान,सपा के बाद आरएलडी राजस्थान विधानसभा में मांग रही पांच सीट
आगामी लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन में सीट मैनेजमेंट कांग्रेस के लिए चैलेंज बनता जा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 5 राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है।
अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पांच सीट चाहते हैं। तो वहीं अब राष्ट्रीय लोकदल ने राजस्थान के विधानसभा में पांच सीट की डिमांड रख दी है। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में क्षेत्रीय दलों को नाराज नहीं करना चाहती है।
लोकसभा चुनाव से पहले मनमुटाव रोकने के लिए कांग्रेस क्या फॉर्मूला अपनाएगी। इस निर्णय की चुनौतियों को इससे भी समझा जा सकता है,कि जातिगत वोटर्स के आधार पर उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र की 12 सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल आरएलडी ने तो दावेदारी के लिए कमर कस ली है।
आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर भाजपा सरकार को हराने के लिए जिस रणनीति की ओर कदम बढ़ाया है। उसका सबसे प्रमुख पड़ाव 80 संसदीय सीटों वाला उत्तर प्रदेश ही है,रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी खुद कहते हैं कि इस बार राजस्थान में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।
लोकसभा चुनाव के ठीक बाद हरियाणा में चुनाव होने हैं तो वहां भी यूपी से लगे जिलों पर रालोद की नजर है। इस बार हरियाणा में भी कांग्रेस के साथ मिलकर दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे जा सकते हैं।