सप्ताह में 24घंटे सातों दिन मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

 

रसोई गैस सिलेंडर सप्ताह में हर दिन मिलेंगे। रविवार को जो एजेंसी बंद रहती थी वह भी अब सिलेंडर की सप्लाई करेगी। शुरुआत में यह सुविधा इंडेन रसोई गैस के करीब चार हजार गैस एजेंसियों पर उपलब्ध होगी। इसके बाद इंडेन गैस के बाकी गैस एजेंसियां भी लागू किया जाएगा।

58वें इंडेन दिवस पर सुविधा की शुरुआत ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ने बताया कि इंडियन ऑयल के 58वें इंडेन दिवस पर 4010 वितरकों ने चौबीस घंटे सातों दिन रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने का विकल्प चुना है।

उन्होंने कहा कि देश- में इंडेन गैसे के करीब 12 हजार वितरक हैं। बाद में और भी गैस एजेंसियां इससे जुड़ सकती है।