जीएसटी 13फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ पहुंचा

 

अर्थव्यवस्था में तेजी कर चोरी रोकने के प्रयास व त्योहारी मांग की वजह से सरकार को दिवाली से पहले जीएसटी से बंपर कमाई हुई है।

 

सालाना आधार पर जीएसटी संग्रह अक्तूबर में 13 फीसदी बढ़कर 1.72 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। जो दूसरी बार सर्वाधिक संग्रह है।

 

इससे पहले इसी साल अप्रैल में सरकार को जीएसटी से 1.87 लाख करोड़ राजस्व मिला था। सितंबर, 2023 में जीएसटी संग्रह 1.63 लाख करोड़ व अक्तूबर, 2022 में करीब 1.52 लाख करोड़ रहा था।

 

पिछले महीने 1,72,003 करोड़ के कुल जीएसटी संग्रह में केंद्रीय जीएसटी की 30,062 करोड़ व राज्य जीएसटी की 38,171 करोड़ हिस्सेदारी रही। इसमें एकीकृत जीएसटी 91,315 करोड़ है।

 

कुल संग्रह में उपकर का हिस्सा 12,456 करोड़ रुपये रहा। पिछले महीने घरेलू लेनदेन से कर वसूली सालाना आधार पर 13 फीसदी अधिक रही।