दिवाली व छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

 

दीपावली व छठ पूजा पर यात्री आसानी से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए परिवहन निगम धनतेरस से ही अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। जो 20 नवंबर तक जारी रहेगा।

 

लखनऊ, कानपुर व दिल्ली आदि से बड़ी संख्या में बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आवागमन में परेशानी न हो। हर डिपो में 10 प्रतिशत बसें रिजर्व होती हैं, उनके साथ ही अन्य सभी बसों को आन रोड कराना होगा। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।