TMU में पांचवी मंजिल से कूदी छात्रा, हालत गंभीर
TMU में हादसा या फिर कुछ और : इस मामले में अभी संबंधित अधिकारी कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है लेकिन अब तक जो जानकारी सामने आई है, वह यह है कि शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के आसपास इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की पास में पांचवीं मंजिल से यह घटना सामने आ रही है और जिस छात्रा के साथ अनहोनी या हादसा हुआ है, वह बिहार राज्य की है। जिला मधुबनी और कस्बा नागलिया और छात्रा का नाम करूणा विश्वकर्मा पुत्री कृष्णा निधार बताया जा रहा है। पीड़ित छात्रा इंजीनियरिंग की है और बीटेक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर हैं। परिजनों को सूचना दी गई।
———☆☆——–
सूचित करना है कि करुणा कुमारी जो कि टीएमयू में बी.टेक मैकेनिकल फर्स्ट ईयर की छात्रा है| छात्रा मधुबनी बिहार की रहने वाली है |आज दिनाँक 24 नवम्बर, 2023 को दोपहर लगभग 12:00 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज की पांचवी मंजिल की खिड़की से कूद गई है जिससे उसको काफी चोटें आई हैं| छात्रा का इलाज टीएमयू अस्पताल में चल रहा है| पाकबड़ा पुलिस एवं छात्रा के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है| छात्रा ने हॉस्टल के अपने कमरे में सुसाइड नोट छोड़ा है जिसे उसकी रूम मेट आयुषी सिंह ने हॉस्टल वार्डन को सौंपा जो अब पाकबड़ा पुलिस के पास है| थाना पाकबड़ा पुलिस घटना की जाँच कर रही है |
*(डॉ. एम.पी. सिंह )*
मीडिया प्रभारी, टी.एम.यू., मुरादाबाद