भागीदारी पार्टी की अध्यक्षता में महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन किया गया

 

वाराणसी। उमराहा, विधानसभा शिवपुर में भागीदारी संकल्प मोर्चा में शामिल भागीदारी पार्टी द्वारा महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह का आयोजन मा0 प्रेमचन्द्र प्रजापति, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भागीदारी पार्टी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 ओम प्रकाश राजभर, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उ0प्र0/संयोजक, भागीदारी संकल्प मोर्चा रहें। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री मा0 ओम प्रकाश राजभर जी ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रजापति समाज के परमपूज्य महाराजा दक्ष प्रजापति जी को बारम्बार प्रणाम करता हूॅ तथा दक्ष प्रजापति के वंशज प्रजापति समाज को 2022 में भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाकर उनकी हिस्सेदारी/भागीदारी दिलाने का दृढ़ संकल्प लेता हूॅ।
भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 प्रेमचन्द्र प्रजापति ने महाराजा दक्ष प्रजापति को प्रणाम करते हुए अपनी बात प्रारम्भ करते हुए घोषणा की कि महाराजा दक्ष प्रजापति जी की कीर्ति को पूरे विश्व में फैलाना है। लखनऊ में महाराजा दक्ष प्रजापति जी की 51 फीट ऊॅची मूर्ति लगवाकर भागीदारी पार्टी पूरे देश हीं नहीं वरन् विश्व के प्रजापति समाज को एकजुट करने का कार्य करेगी। मूर्ति लगवाने हेतु स्थान चयन/मूर्ति का डिजाइन आदि संबंधित कार्य हेतु पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/मुख्य प्रवक्ता, अश्वनी कुमार ‘प्रजापति’ जी के नेतृत्व में एक कमेटी का गठन किया जायेगा। 2022 में प्रजापति समाज भागीदारी पार्टी एवं भागीदारी संकल्प मोर्चा की सरकार बनाने का कार्य करेगा। पार्टी के विधानसभाओं में सेक्टर के गठन का कार्य हो चुका है। पार्टी बूथ लेवल पर तैयारियों में जुटी है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता डा0 महेश चन्द्रा प्रजापति, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव/पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, उ0प्र0 सरकार ने महाराजा दक्ष जी जयंती की बधाई सभी को देते हुए कहा कि आज जब से उ0प्र0 में भाजपा सरकार बनी है तब से प्रजापति समाज के लोगों की प्रदेश में 47 हत्याएं हो चुकी हैं और हर हत्या पर पर्दा डालने का कार्य सरकार पुलिस प्रशासन कर रहा है। बनारस के लोहता में भागीदारी पार्टी के मोर्चा संभालने पर ही हत्यारे गिरफ्तार हुए और पीड़ित परिवार को मुआवजा मिला। भागीदारी पार्टी गरीबों, दलितों, पिछड़ों, मजलूमों, शोषितों, वंचितों के हक अधिकार हिस्सेदारी के लिए लड़ने वाली पार्टी है। सभी को न्याय दिलाना भागीदारी पार्टी का काम है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैप्टर राज कुमार, दीपक प्रजापति, पूर्णमासी प्रजापति, पूर्वांचल अध्यक्ष, देवेन्द्र कुमार, मण्डल अध्यक्ष, रामगोविन्द, कार्यालय प्रभारी, दीपक, जिला अध्यक्ष, सुनील प्रजापति, योगेश कुमार, राजन कुमार, अवध कुमार, अशेक कुमार, आशीष पटेल, मीडिया प्रभारी आकाश प्रजापति, मुकेश वर्मा, आईटी सेल प्रभारी, पंकज कुमार प्रजापति, आशीष सिंह पटेल, संतोष प्रजापति आदि पदाधिकारी/कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा अपने विचार रखें।