भाजपा का चुनावी मोड ON, बड़े नेता 100 KM के दायरे में रहकर करेंगे ‘खेला’

 

बिहार में भारतीय जनता पार्टी अब लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति को तेज कर रही है। भाजपा ने प्रदेश में प्रचार और समन्वय स्थापित करने के लिए अपना कार्यालय भी स्थापित कर दिया है।

 

पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को भी दिशा-निर्देश दे दिए हैं। हर बूथ पर वोटरों को जोड़ने के लिए प्रचार रथ रवाना किया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर 370 नए मतदाताओं को जोड़ने का आग्रह किया।

 

दीवार लेखन के काम को बूथ तक करने तथा 10 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने का निर्णय हुआ।उसके बाद विकसित भारत संकल्प रथ को लोकसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया। यह रथ सभी 40 क्षेत्रों का भ्रमण कर भाजपा के घोषणा-पत्र के लिए जनता से सुझाव एकत्र करेगा।