Tuesday, May 13, 2025
देशराजनीति

एनडीए का बढ़ रहा कुनबा,प्रधानमंत्री मोदी बोले- कांग्रेस लोगों को करती है यूज एंड थ्रो

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पलनाडु में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनडीए के अपने लक्ष्य 400 के पार को फिर से दोहराया। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण लंबे समय से आंध्र प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं और एनडीए का लक्ष्य विकसित भारत के लिए विकसित आंध्र प्रदेश का निर्माण करना है।पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि NDA में हम सबको साथ लेकर चलते हैं, लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी गठबंधन के लोगों को यूज एंड थ्रो करती है। उन्होंने कहा कि आज मजबूरी में कांग्रेस ने I.N.D.I. गठबंधन बनाया है, लेकिन उनकी सोच यही है।