Wednesday, September 17, 2025
देश

ताज नगरी में भी केंद्र सरकार की अग्निवीर सेना भर्ती का विरोध

आगरा। भारत सरकार द्वारा शुरू की गई अग्निवीर सेना भर्ती का अब ताजनगरी आगरा में भी विरोध दिखाई देने लगा है।

युवाओं का कहना है कि हम तो पैदा सेना में भर्ती होने के लिए ही होते हैं लेकिन इसमें एक उम्र की सीमा निर्धारित कर दी गई है जो कि न्यायोचित नहीं है। इस योजना से युवाओं को झटका लगा है। हम लोग तो इसी उम्मीद के साथ जोड़ते हैं कि देश के लिए शहीद होंगे या रिटायरमेंट के बाद वापसी करेंगे लेकिन यहां पर तो 4 साल बाद ही हमें बेदखल कर दिया जाएगा।