यूक्रेन ने फिर PM मोदी से की अपील- युद्ध रोकने के लिए रूस से करें वार्ता

रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की मांग करते हुए यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत सहित कई देशों की सरकारों से रूस से चल रहे संघर्ष को रोकने की अपील करने का आह्वान किया।

 

उन्होंने कहा कि रूस ने अगर युद्ध नहीं रोका तो दो पक्षों को सिर्फ नुकसान होगा। उन्होंने रूस से मानवता का ख्याल रखने के लिए कहा है। एक टेलीविजन संबोधन के दौरान, कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और विदेशी छात्रों सहित नागरिकों को निकालने की अनुमति देने के लिए गोलीबारी बंद करने का आग्रह किया।

 

दुनिया भर के देशों के समर्थन पर एक सवाल के जवाब में यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, हम उनसे राष्ट्रपति पुतिन तक पहुंचने और उन्हें समझाने के लिए कहते हैं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। एकमात्र व्यक्ति पूरे ग्रह पर, जो इस युद्ध में रुचि रखते हैं, स्वयं राष्ट्रपति पुतिन हैं। रूस के लोग इस युद्ध में रुचि नहीं रखते हैं।