Wednesday, July 9, 2025
क्राइम

अमृतसर: BSF के सिपाही ने मेस में अपने ही चार साथियों को गोलियों से भूना खुद की भी ली जान 

 

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर के खासा में बीएसएफ मेस में गोली चलने से 5 जवानों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, अपनी ड्यूटी से परेशान एक बीएसएफ जवान ने रविवार सुबह मेस में अपने साथियों पर तड़ातड़ गोली चलानी शुरू कर दी. इस घटना में अब तक बीएसएफ के 5 जवानों की मौत हो गई है, गोली चलाने वाले बीएसएफ जवान कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा ने अपने साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली. इस घटना में गोली चलाने वाले सत्तेप्पा की भी मौत हो गई है। बीएसएफ मेस में फायरिंग की खबर से अफरा-तफरी का माहौल है। फायरिंग के बाद तत्काल सभी घायलों को गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।