डॉ ममता सिंह को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर इंस्पायरिंग वूमैन ऑफ इंडिया सम्मान मिला  

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अंतर्गत 13 मार्च को अखिल भारतीय साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था आगमन द्वारा द फैंटास्टिक फीमेल्स ( सीजन -5) के अंतर्गत गुरुकल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आज डॉ ममता सिंह को इंस्पायरिंग वूमैन ऑफ इंडिया सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

यह सम्मान उन्हें मुख्य अतिथि प्रोफेसर रुप किशोर शास्त्री, कुलपति गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार, लक्ष्मी शंकर वाजपेई, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार, श्रीमती ममता किरण और पवन जैन, संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनके सामाजिक, साहित्यिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया है।