निषाद पार्टी ने भरी हुंकार 2024 में भाजपा की फिर से केंद्र सरकार: संजय कश्यप

 

हरदोई। भाजपा गठबंधन निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि निषाद पार्टी शोषित वंचित गरीब असहाय निर्बल की लड़ाई लड़ने का कार्य करेगी जो भी भूले बिछड़े गरीब शोषित लोग हैं। उनको भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सहयोगी दल निषाद पार्टी में शामिल कराकर अभी से आने वाले नगर पालिका नगर निगम लोकसभा 2024 के लिए मजबूती के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होकर पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने में सहयोग करेगी निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद जी ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी दी है मैं उस पर पूरी तरीके से खरा उतरने का कार्य करूंगा मुझे हरदोई निषाद पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष व बड़े भाई संजय कश्यप जी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा विश्वास किया है निषाद पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा कि विकासवाद राष्ट्रवाद के साथ रह कर अब निषाद पार्टी व भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे।

मनोज कश्यप ने यह भी कहा कि कश्यप समाज तो हमेशा ही भगवान श्रीराम जी का अनुयायी व भक्त रहा है तो भगवान श्रीराम जी को हम लोग कैसे छोड़ सकते है जो भगवान श्रीराम जी को लाए है हम लोग भी उनके लिए कार्य करेंगे ।अधिक से अधिक अपने समाज के साथ साथ अन्य समाज के लोगों को भी निषाद पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे बहुत जल्द ही हरदोई में बूथ स्तर तक संगठन की घोषणा की जायेगी जिसमे सर्व समाज के लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

2024 में संजय निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी के निर्देशन में माननीय मोदी जी को दुबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए निषाद पार्टी के कार्यकर्ता नेता रात दिन मेहनत करेंगे तथा दबे कुचिले शोषित वंचितों गरीब असहाय लोगों को उनका हक अधिकार दिलाने के लिए निषाद पार्टी हरदोई उनके साथ है व प्रशासन से मांग करता हूं किसी के साथ अन्याय न होने दे माननीय योगी जी की सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करे सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।

इस मौके पर प्रमुख रूप से निषाद पार्टी के नेता संजय कश्यप ,भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राम शंकर कश्यप ,पूर्व प्रधान छंगेलाल कश्यप ,प्रधान संतराम कश्यप ,प्रधान श्री राम कश्यप ,प्रधान पवन कश्यप ,डॉक्टर श्री कृष्ण कश्यप, श्यामनारायण कश्यप, मनोज कश्यप ,सुमन कश्यप, प्रभु कश्यप ,अनिल वर्मा, अनुराग वर्मा ,मिथिलेश कश्यप ,कालीचरण कश्यप ,टीकाराम कश्यप, प्रमोद कश्यप, विपिन कश्यप ,संदीप कश्यप , सुरेश कश्यप,नीरज कश्यप, संतोष कश्यप, घनश्याम कश्यप, विपिन कश्यप,अमरपाल कश्यप, संजीव कुमार मुकेश वर्मा, हर्षित श्रीवास्तव,दुर्गेश कश्यप, मुंशी कश्यप ,नीरज कश्यप,अनिल कश्यप मुकेश कश्यप, रामाशंभू कश्यप,अनूप कश्यप ,सुरेश कश्यप,देशदीपक वर्मा,ब्रजेश कश्यप,अशोक कश्यप,धर्मेंद्र कुमार,जितेंद्र तिवारी,सुशील कश्यप,अरविंद त्रिपाठी,आदेश तिवारी,रक्षपाल कश्यप,जयकिशन गुप्ता,श्याम जी शुक्ला,रामकिशन कश्यप,आदि लोग मौजूद रहे।