मॉडलिंग की दुनिया में छा जाने के लिए युवाओं को विशेष मौका, शामिल होइए मिस एंड मिसेज मुरादाबाद में, ऑडिशन 11 सिंतबर को

मुरादाबाद। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी Moradabad Fashion Festival का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 11 सिंतबर को मॉडल्स का ऑडिशन लिया जायेगा जो कि Grand Finale में मॉडलिंग का प्रदर्शन करेंगे और यही Miss Moradabad & Mrs. Moradabad का चयन किया जायेगा।

यह जानकारी शो प्रोड्यूसर केके गुप्ता ने दी। बताया कि Moradabad Fashion Festival 2022 के लिए 11 सिंतबर को कांठ रोड स्थित मिगलानी सेलीब्रेशन में ऑडिशन होंगे। यह आयोजन पर्यावरण मित्र समिति (ISO9001-2015 प्रमाणित संस्था) एवं लाइफस्टाइल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें मुरादाबाद मंडल के पांचों जनपदों से युवतियां, महिलाएं एवं बच्चे प्रतिभाग करेंगे। ऑडिशन में 30 से अधिक युवतियों व महिलाओं का चयन Final Round के लिए किया जाएगा।  20 सितम्बर तक Wild Card Entry के माध्यम से भी प्रतिभाग किया जा सकता है। इसी 24 सितम्बर को Grand Finale होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन मंडल के सभी सदस्य यथा गरिमा सिंह, डा नीतू रस्तोगी, कोमल गांधी शमिता जैन, पूजा ढल, मीनू अरोड़ा, सीमा गुप्ता, साक्षी नागपाल, रोएना अरोड़ा, हेमा सिंह, श्वेता जैन, दामिनी गुप्ता, राहुल गगनेजा, मेघा, शुभी अग्रवाल, उर्वशी सिंह, मानुषी रस्तोगी, विभा अरोड़ा, अपूर्व शर्मा, ख्याति गुप्ता, डॉ. R.N. वाजपेई आदि प्रयासरत है.

शो प्रोड्यूसर केके गुप्ता ने बताया कि ऑडिशन में चयनित मॉडल्स Grand Finale में मॉडलिंग द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे। जहाँ से Miss Moradabad & Mrs. Moradabad का चयन किया जायेगा।