यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डंपर में घुसी कार, 5 की मौत

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई है. जबकि दो घायलों की स्थित गंभीर बताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से 40 किलोमीटर पहले माइलस्टोन के पास यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो कार नियंत्रण से बाहर हो गई और आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। सुबह पांच बजे हुए इस भीषण हादसे कार मे सवार 7 सात लोगों घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जेवर थाने की पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चार महिला और एक पुरुष को मृत घोषित कर दिया जबकि, दो अन्य घायलों कि स्थित्ति गंभीर बनी हुई है। दोनों घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से वाहनों को हटा कर यातायात को खुलवा दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।