बर्खास्तगी के बाद अब स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार

पंजाब। स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को उनके पद से बर्खास्त करने के बाद अब गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद आज विजय सिंगला की गिरफ्तारी की है। बता दें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने थोड़ी देर पहले ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को बर्खास्त किया था और पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है।

अधिकारियों से 1 प्रतिशत कमीशन मांगा तो हो गयी मंत्री जी की छुट्टी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री के पद से भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद हटा दिया है। सरकार का दावा कि इस बात के सबूत मिले कि मंत्री साहब अधिकारियों से 1% कमीशन देने के लिए कहते थे। सबूतों के आधार पर छुट्टी की गई।